गोप के भाई अशोक सिंह के गम में दूसरे दिन भी जनसैलाब, योगी ने जताया दुख, अखिलेश भी पहुंचे!

बाराबंकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह के निधन के बाद दूसरे दिन भी शहर में शोक का वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से लोग पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के सिविल लाइन स्थित आवास पर अशोक सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

कल प्रातः काल में जैसे ही पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह के निधन का समाचार लोगों को मिला, देश के कई जनपदों से लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और सभी दलों के वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में पहुंचकर दुख व्यक्त करने वालों में शामिल रहे ।

अरविंद सिंह गोप उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं लोगों से अपने संबंधों को निभाने के लिए दोस्तों को सम्मान देने के लिए पीठ पीछे भी लोग उनकी प्रशंसा करते हैं, यही वजह है कि गोप के किसी भी सुख दुख में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं ।

आज दूसरे दिन भी बाराबंकी के सिविल लाइन स्थित अरविंद सिंह गोप के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री सत्ता और विपक्ष से जुड़े विधायक पूर्व विधायक पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप से मुलाकात करके दुख व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने फोन करके अरविंद सिंह गोप से बात की उनके परिवार का हाल जाना और उनके बड़े भाई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी ।


वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अरविंद सिंह गोप से मुलाकात की दुखी परिवारी जनों को संबल प्रदान किया और अशोक सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

द इंडियन ओपिनियन बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *