झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने रांची से किया गिरफ्तार-

झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन के करीबी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश को कल रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने कल छापेमारी में उनके घर के बंद अलमारी से दो एके-47 रायफल्स और 60 जिंदा कारतूस बरामद किया था। माना जाता है कि हर बड़ा टेंडर और आईएएस-आईपीएस के ट्रांसफर और पोस्टिंग में इसका हाथ होता है। ED पहले भी समन देकर इसे बुला चुकी है और पूछताछ कर चुकी है। इस बार उन्हें ईडी ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड में 20 लोकेशन पर कल सुबह से छापेमारी शुरू हो गई थी। ये छापेमारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर हुई है। ED की टीम रांची के हरमू इलाके पहुंची और CRPF ने यहां मोर्चा संभाला। झारखंड में कुल 17 लोकेशन पर छापेमारी चली है। ये मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है।

ईडी की जांच तब शुरू हुई जब एजेंसी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के कथित मामलों के संबंध में आठ जुलाई को मिश्रा और उनके कथित सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था जिनमें झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा सहित 19 स्थान शामिल थे।

इस मामले में विनोद कुमार, थाना प्रभारी अरगोड़ा का बयान सामने आया। उन्होंने कहा है कि जो दो AK-47 मिली है, वो रांची जिला पुलिस की है। हालांकि ये किसकी है, ये कंफर्म नहीं है। प्रेम प्रकाश को जो गार्ड मिले हैं, उनके आने के बाद पता चलेगा। इससे पहले बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले बड़ी खबर सामने आई थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और RJD के कई बड़े नेताओ के ठिकानों पर CBI ने छापा मारा था।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *