राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए 2 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की,

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय की. इस दौरान मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति का अभिनंदन भी किया. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर पहुंचीं हैं. आज जब वह भुवनेश्वर पहुंचीं तो ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया था. राष्ट्रपति को उनकी पहली ओडिशा यात्रा पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.


इस दौरान उन्होंने नंगे पैर करीब 2 किमी की यात्रा तय की. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे. वह लगातार उनके साथ पैदल चल रहे थे. राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे हैं.

ब्यूरो रिपोर्ट द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *