अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में दुकानदारों से बिना हिजाब वाली महिलाओं को कुछ भी बेचने से मना किया गया है। नए आदेश के मुताबिक अगर कोई दुकानदार हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं को कोई प्रोडक्ट बेचते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगस्त में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान ने अफगान महिलाओं पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं। बीते मार्च में भी तालिबान ने आदेश जारी कर पुरुषों और महिलाओं के एक ही दिन मनोरंजन पार्क में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
10 हजार से ज्यादा लड़कियों को माध्यमिक विद्यालयों से बाहर कर दिया गया। साथ ही महिलाओं को कई सरकारी नौकरियों में लौटने से रोक दिया गया है।
इससे पहले भी तालिबान हुकूमत ने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।
मई में देश के सर्वोच्च नेता और तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने एक फरमान को मंजूरी दी थी। इसमें कहा गया था कि महिलाओं को आम तौर पर घर पर रहना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’