भारत में भी बढ़ रही है हेलोवीन पार्टी का क्रेज , हेलोवीन पार्टी में 151 लोगों की मौत-

29 अक्टूबर यानी शनिवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में रात के 8 बजे थे। लाखों लोग इटावोन इलाके की एक पतली गली में भूत-पिशाच बने नजर आ रहे थे। 17 साल की किम सियो-जोंग भी अपनी दोस्त के साथ यहां आई थीं।

किम सियो-जोंग भारी भीड़ को देखकर घर लौटने के लिए सोच ही रही थी कि अचनाक भगदड़ मच गई। जोंग तो किसी तरह बचकर घर पहुंच गई, लेकिन सभी लोग इतने खुशनशीब नहीं थे। यहां 151 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,000 लोगों के गायब होने की खबर है। हैलोवीन पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाला ईसाइयों का त्योहार है। इस त्योहार में मृत आत्माओं की शांति के लिए भूत-पिशाचों की पूजा की जाती है।

इसे ऐसे समझें कि जिस तरह भारत में हिंदू समुदाय के लोग श्राद्ध के दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करते हैं। ठीक उसी तरह 31 अक्टूबर को ईसाई लोग भी ये त्योहार मनाते हैं।

इस त्योहार में लोग भूत बनने के लिए डरावनी और अजीबो-गरीब शक्ल बनाते हैं। देर रात तक लोग घरों से बाहर कहीं जमा होकर इसे सेलिब्रेट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *