मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। आज मलाइका के एक पोस्ट शेयर करने के बाद से ही दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब मलाइका ने इस पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है, जो न तो अर्जुन कपूर से जुड़ी है और न ही उन्होंने शादी के लिए हां कहा है। हालांकि, एक अच्छी खबर तो है जिसके लिए वह राजी हो गई हैं। अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘मूविंग विद मलाइका’ है। मलाइका ने लिखा, ‘मैंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने नए रियलिटी शो के लिए हां कहा है, जहां आप मुझे करीब से और व्यक्तिगत रूप से जान पाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं? 5 दिसंबर से शो स्ट्रीम करेगा।’

लोगों को लगा कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कहा है, लेकिन बात कुछ और ही निकली। अब मलाइका के शो के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि उन्हें लगा था कि वह अर्जुन के साथ शादी की बात कर रही हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *