8 नवंबर को सुबह से ही लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं

चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। इस दिन सूतक काल सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक या फिर शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *