आज महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ व्यापार मण्डल के साथ लालबाग स्थित बाबू कुंज बिहारी हॉल में बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

आज महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ व्यापार मण्डल के साथ लालबाग स्थित बाबू कुंज बिहारी हॉल में बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में तय किये गए महत्वपूर्ण बिंदु
– प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को “व्यापारी मंगल दिवस” लगाया जाएगा। जिसमे महापौर के साथ नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारीगण व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

– व्यापारियों को हाउस टैक्स से सम्बंधित आने वाली समस्याओं के लिए नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह को महापौर ने नोडल अधिकारी नामित किया।

– बाजारों के बकाया टैक्स कलेक्शन सम्बंधित व्यापार मण्डल के सहयोग के साथ वसूल किया जाएगा।

– आलमबाग बाजार के तर्ज पर बाकी अन्य बाजारों को कमर्शियल करने के लिए सदन में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जाएगा।

– व्यापारियों द्वारा सफाई, मार्गप्रकाश, अतिक्रमण आदि समस्याओं का तत्काल निस्तारण के निर्देश महापौर संयुक्ता भाटिया ने निगम के अधिकारियों को दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *