उत्तराखण्ड : उत्तरकाशी में हुआ हिमस्खलन ,केन्द्रीय रक्षामंत्री पहुँचे उत्तराखण्ड।

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से फंसे एन आई एम उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षाणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। जिसमें 29 लोग एवलांच की चपेट में आए हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है,

21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हेली की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का अश्वासन प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षार्थियों को सकुशल निकालने के लिए एन आई एम की टीम के साथ ही जिला प्रशासन, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ , सेना और आई टी बी पी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी का डांडा-2 चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए कई प्रशिक्षार्थियों के हताहत होने पर दुःख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी “द इण्डियन ओपिनियन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *