युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने राहत सामग्री ग्रामीणों में वितरण किया –

बांसी।कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के निर्देशन पर बांसी तहसील क्षेत्र के खदरी,खदरा,बढ़नी,सेहरी, विशुनपुरवा, बनकटा, फुलवापुर,थुमहवा बनकटा के ग्रामीणों में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस के मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में बांढ पीड़ितों में आवश्यक राहत सामग्री व दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।

इस दौरान मनोज पाठक ने कहा कि इस विपत्ति काल में सभी राजनीतिक पार्टियों के लोगों को आगे आना चाहिए और बाढ़ से पीड़ित लोगों का विश्वास निस्वार्थ मदद करना चाहिए इस दौरान विशाल पांडे रविंद्र नाथ पांडे अब्दुर्रहमान राम विकास राम पाठक डब्लू ओझा, अखिलेश गोस्वामी राहत सामग्री वितरण में सामिल रहें तथा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *