
इटावा: भरथना नगर क्षेत्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाबजूद आम लोगो की लापरवाही कोरोना वायरस को बढ़ावा दिए जा रहा है।
गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में भले ही नगर क्षेत्र के लोगो की कम रही हो लेकिन कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत की संख्या रुकने का नाम नही के रही।
भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ०अमित दीक्षित व भरथना कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया ने बताया की मोहल्ला वालूगंज निबासी एक वरिष्ठ अधिवक्ता को बीते दिनों कोरोना हुआ था उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 19 अप्रैल को अधिवक्ता को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जिनकी इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे मौत हो गई है। जिसपर कोविड-19 प्रभारी रामजी भदौरिया ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 4 पीपी किट उपलब्द कराकर परिजनों की मौजूदगी में अन्तिम संस्कार कराया गया है।
रिपोर्ट-शिवांग तिमोरी,