

स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन शेखूपुर गांव पंचायत के दौरान की गयी थी वारदात।
रिपोर्ट – राजेंद्र मिश्र,
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कार्यभार संभालते ही पुलिस सक्रिय हो गयी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन पंचायत के दौरान हुई दयाशंकर मिश्र और उनके बेटे की हत्या के मामले में 20 अगस्त को चार कातिल गिरफ्तार किये गये हैं।
गिरफ्तार कातिल
महेन्द्र मिश्र पुत्र चन्द्रमणि मिश्र निवासी ग्राम शेखूपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
शत्रुघन मिश्र पुत्र स्व. अहिबरन मिश्र निवासी ग्राम शेखूपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
धीरज मिश्र पुत्र शत्रुघन मिश्र निवासी ग्राम शेखूपुर थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
संदीप उपाध्याय पुत्र बिहारी उपाध्याय निवासी कारो थाना बरसठी जनपद जौनपुर।