
कानपुरदेहात- अकबरपुर में हुई बारिश से किसानों की बेचैनी बढ़ी, गेहूं की फसल की मड़ाई की रफ्तार हुई धीमी।
आपको बता दें कि जनपद कानपुर देहात में देर रात अकबरपुर में मौसम के बदले मिजाज से किसानों की बेचैनी बढ़ गई। बता दें कि बरसात के होने से थ्रेसिंग की रफ्तार अब धीमी हो गई।
जनपद में करीब 40 फ़ीसदी गेहूं की फसलें खड़ी है। बूंदाबांदी होने के चलते किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही है। इस दौरान अकबरपुर में हुई बारिश से किसान और भी परेशान दिख रहे हैं।
खेतों में पानी भर जाने से अब किसान गेहूं की फसलों को उठाकर किसी ऊंची जगह पर रखने पर मजबूर हो गए हैं।
लेकिन गेहूं की फसल गीली हो जाने के चलते थ्रेशिंग का काम भी बन्द हो गया है। जिससे किसानों को अपना खुद का नुकसान साफ दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट – आर डी अवस्थी