
राजधानी लखनऊ के काकोरी के बड़ागांव पुल के पास सड़क पर चार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के काकोरी के आगरा एक्सप्रेसवे स्थित बड़ागांव पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया।

जिसमें चार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गई और तीन मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में भीषण आग लग गई। जलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

घायल व्यक्ति ग्राम पंचायत गुसमी के आदमपुर केंद्र वारा गांव का सोनू बताया जा रहा है। घायल को डायल 112 की पुलिस ने आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया है।

हादसे के लगभग 1 घंटे बाद काकोरी कोतवाली के पुलिस कोतवाली चौकी के प्रभारी विदित सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं।

हादसे में मृतक युवक काकोरी के गहन वारा गांव का निवासी है। बाइक में लगी आग को ग्रामीणों व राहगीरों द्वारा बुझाया गया।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी