
सीतापुर – उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण बंसल के बिसवां आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बड़े चौराहे पर फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार के आवास सलाहकार राज्यमंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण बंसल के बिसवां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े चौराहे पर एकत्रित होकर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाएं। स्वागत करने वालों में भाजपा नगर महामंत्री अमित सिंघल, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष वंदन रस्तोगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महामंत्री अनिल रस्तोगी, महामंत्री रोहित शुक्ला, हर्ष रस्तोगी, प्रवीण श्रीवास्तव, अक्क्षय शाश्वत, सुनील रस्तोगी, विकास सिंघल, अवनीश अवस्थी, बसंत, मोहित विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी