
हरदोई। जनपद के संडीला कोतवाली इलाके में ससुरालियों के द्वारा एक नवविवाहित महिला का उसके भाई को मारपीट कर अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले में एफआइआर दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।दरअसल निकाह के बाद नवविवाहित महिला को उसके पति के अपराधिक गतिविधियों के बारे में पता चला तो उसने ससुराल जाने से मना कर दिया था।

संडीला कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में कोतवाली इलाके के गोलागंज गांव निवासी शरीफ का कहना है कि उसने 4 साल पहले सलमान पुत्र हनीफ के साथ अपनी बहन का निकाह किया था।उसका कहना है कि निकाह में उसके यहां विदाई नहीं होती है बाद में गोना किया जाता है।बताया कि इसी बीच उसकी बहन को उसके पति सलमान की अपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लगी।यह भी आरोप है कि जब उसकी बहन को जानकारी लगी कि उसके पति के विरुद्ध पारा थाना में मुकदमा भी पंजीकृत है जिसके बाद उसकी बहन ने अपनी ससुराल जाने से मना कर दिया था।

इस बात को लेकर सलमान उसके चाचा बहनोई आदि ने मामले में समझौते के लिए अपने बहनोई शराफत को लेकर तिलोइया गांव के रहने वाले कुर्बानी के यहां गए हुए थे।शरीफ का आरोप है कि कुर्बानी के यहां से बात होने के बाद वह लोग अपनी बहन को लेकर घर के लिए निकले तिलोइया के पास सलमान अपने साथियों के साथ गाड़ी से आया और उस को मारपीट कर उसकी बहन को अगवा करके गाड़ी में लेकर चला गया।दिनदहाड़े हुए इस अपहरण से हड़कंप मच गया। पूरे मामले की सूचना उसने पुलिस को दी पुलिस ने इस मामले में सलमान समेत अन्य के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले में कार्यवाही की जा रही है।
हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट