mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कन्नौज में ट्रक से टकराने के बाद डग्गामार बस में विस्फोट 20 लोगों के मरने की आशंका



कन्नौज के छिबरामऊ इलाके में जीटी रोड पर देर रात एक निजी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई जिसके बाद विस्फोट के साथ बस में आग लग गई

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 45 लोग सवार थे जिनमें 25 लोगों को निकाल लिया गया है उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है 20 लोग अभी भी लापता हैं दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में भयंकर आग लग गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बस से कई शव निकाले गए हैं, प्रथम दृष्टया 10-15 लोगों के मरने की बात कही जा रही है लेकिन भीषण आग के चलते ज्यादातर शवों की हालत खराब है केवल हड्डियां ही बची हैं इसलिए अधिकारी डीएनए टेस्ट से गायब लोगों का परीक्षण कराने की बात कर रहे हैं

सवारियों की जो संख्या बताई जा रही है उसके मुताबिक लगभग 20 लोग गायब हैं इसलिए इस हादसे में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है शवों की स्थिति ठीक न होने से मृतकों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल रहा है।

वैज्ञानिक परीक्षणों से मृतकों की सही संख्या के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कन्नौज जिला प्रशासन और कानपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं लेकिन प्रथम दृष्टया परिवहन विभाग यातायात पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है क्योंकि बिना सुरक्षा मानकों के डग्गामार बसों का संचालन अक्सर ऐसी घटनाओं को न्योता दे रहा है।

घटना के दृश्य बता रहे हैं कि बस में दुर्घटना के बाद इतनी भीषण आग लग गई कि लोग चिल्लाते रहे और उन्हें जलती हुई बस से निकलने का मौका भी नहीं मिला चलती बस से लोगों के चीखने की आवाज वीडियो में सुनी जा सकती है।

रिपोर्ट – द इंडियन ओपिनियन