mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

काठमांडू विमान हादसा कुल 67 यात्री सवार, अब तक 25 की मौत

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे समेत कुल 67 लोग सवार थे. फिलहाल विमान के हादसे होने की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि अगर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया.

हादसे की सामने आई तस्वीरों में विमान आग में जलता नजर आ रहा है. दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश की एयरलाइन यूएस-बांग्ला का था. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. इस हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक इस विमान हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.

– नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल (Caan) संजीव गौतम ने बताया कि विमान को रनवे के दक्षिण की ओर से लैंडिंग की इजाजत दी गई थी, लेकिन यह विमान उत्तर की ओर से लैंडिंग किया.

इस हादसे से एक दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात से इस्तांबुल जा रहा तुर्की का एक निजी जेट विमान ईरान के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसमें 11 लोग सवार थे. हादसे में सभी 11 लोगों की मौत हो गई. ईरानी टेलीविजन ने देश के आपदा प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मुज्तबा खालिदी के हवाले से खबर दी कि शहर ए-कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया और उसमें आग की लपटें उठने लगीं.