mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

गेंदघर मैदान में सम्पन्न हुआ 320 जोड़ों का सामूहिक विवाह! बहराइच से “द इंडियन ओपिनियन” के लिए पुरुषोत्तम पाठक की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत गेंदघर मैदान बहराइच में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की लगभग 320 विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सहित अन्य सम्भ्रान्त जनों, अधिकारियों द्वारा वर, वधू को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।

सामूहिक विवाह के अवसर पर सांसद श्री गोंड, विधायक श्रीमती जायसवाल व अन्य ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि वर-वधू सम्पूर्ण जीवन खुशहाल ज़िन्दगी बसर करें और इनके जीवन में कोई कष्ट न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है कि सामूहिक विवाह योजना को लागू करके एक ही पण्डाल के नीचे सामाजिक समरता का ऐसा माहौल पैदा किया गया है कि एक ओर जहाॅ श्लोक पढ़ा जा रहा है तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के पाठ के साथ वर-वधू एक दूसरे के हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की एक विशेषता यह भी है कि इसमें शामिल सभी लोग अपने को वर-वधू दोनों परिवारों का हिस्सा मान रहे हैं।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरीबों के लिए वरदान है। विवाह कार्यक्रम में लगभग 320 जोड़े दाम्पत्य सूत्र मे बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें 263 जोड़े हिन्दू समुदाय तथा 57 मुस्लिम समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का इससे अच्छा उदाहरण और क्या होगा कि एक ही छत के नीचे हिन्दू व मुस्लिम परिवारों की गरीब बेटियाॅ अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे की हो रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि नवविवाहित दम्पत्तियों को सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों से भी आच्छादित किया जाये ताकि इनका गृहस्थ जीवन और आसान व सुखमय हो सके।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड़ पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सहित अन्य सम्भ्रान्त जनों, अधिकारियों ने वेदी स्थल तथा निकाह स्थल पर जाकर नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद प्रदान किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधि घनश्याम मिश्रा, ओमप्रकाश, बृजेश पुष्कर व अन्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित प्रचार साहित्य, विकास एवं सुशासन के 30 माह नामक पुस्तिका का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीओ सिटी टी.एन. दूबे, एसडीएम सदर रामचन्द्र यादव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, सीवीओ डा बलवन्त सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आर.पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी सुरक्षा कर्मी, गणमान्यजन व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।