mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

डॉक्टर विकास यादव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया प्रकाश पर्व दीपावली का उत्सव THE INDIAN OPINION

बाराबंकी 25 अक्टूबर। स्थानीय रामसेवक यादव स्मारक इंटर कालेज, बड़ेल, बाराबंकी में अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण्ण रखने एवं छात्र/छात्राओं में कलात्मक, सृजनात्मक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कलश सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपावली बधाई पत्र रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ0 विकास यादव ने उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश पर्व है जो हमें अज्ञान अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता हैं। हम सब को अपने अन्तर्मन में सद्भाव के दीप जलाकर यह पर्व मनाना चाहिए। दीपक समस्त जग के अंधकार को दूर कर जन-जन में हर्ष और ज्ञान का संचार करते है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाले इस महापर्व का प्रत्येक दिन विशेष महत्व रखता है। दीपावली को गणेश-लक्ष्मी और कुबेर पूजन, अगले दिवस गोबर्धन पूजा और उसके बाद यम द्वितीया के दिन पुस्तक-कलम पूजन स्वयं में अनेक मान्यताओं को समेटे हुए आज भी परम्परागत रूप में जन मानस में विद्यमान है। हमें अपने मन की कलुषता को मिटाकर सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। हम कामना करते है कि यह दीपावली का पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि तथा ज्ञान की दिव्य ज्योति का प्रकाश जगमगा दे। प्रतियोगिताओं की निर्णायक श्रीमती शालिनी यादव ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा, उत्साह व लगन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कलश सज्जा में अक्शा बानो, अंशिका, वंशिका, ज्योंति, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, एवं रंगोली में अंक्षिता राज, अनन्या, लक्ष्मी, अनुष्का, स्वाति वर्मा, आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, दीपावली कार्ड मेकिंग में प्राइमरी वर्ग से नमन, शिवानी, अनुराग, अंशिका, अखिल, आँचल, आयुषी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबन्धक डा0 विकास यादव ने सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन स्थान पुरस्कार प्राप्त छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, श्रीमती सविता गुप्ता, होरी लाल गुप्ता, रितु शर्मा, कृष्णा मिश्रा, सपना श्रीवास्तव, शशि गुप्ता, शर्मीला वर्मा, संजू देवी, रूचि, मीनू शर्मा, सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित थे।