mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में ISIS के 3 आतंकी अरेस्ट, खुफिया एजेंसियों में मचा हड़कंप*

देश की राजधानी दिल्‍ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्‍ली में आइएसआइएस के तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने इन तीनों आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर किस मंशा से इन्होंने दिल्‍ली में प्रवेश किया है।

*वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद मिली सफलता*

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को तड़के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद आइएसआइएस प्रभावित तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनसे पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं।


*दिल्‍ली में है विधानसभा चुनाव*

ज्ञातव्य है कि दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। वहीं दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है। बुधवार को भी जामा जस्‍जिद के पास बड़ी संख्‍या में लोग रात को जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में महिला और बच्‍चे शामिल थे। दिल्‍ली पुलिस के लिए इन सभी प्रदर्शनों से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है ऐसे में आतंकी ऐसे ही मौके की फ़िराक़ में रहते हैं ताकि दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जा सके ।

*दो महीने पहले ही गिरफ्तार हुए थे तीन आतंकी*

स्मरण हो कि इससे पहले 25 नवंबर, 2019 को दिल्‍ली पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तार लोग आइएसआइएस माड्यूल के सदस्‍य थे, जो दिल्ली के अलावा असम सहित कई राज्यों में धमाका करने की साज़िश में लिप्त थे।

*सूचना एजेंसियां हुईं चौकस*

इधर गुरुवार को भी हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसी राजधानी में इस सूचना के बाद से चौकस हो गई है।

*रिपोर्ट-विकास चन्द्र अग्रवाल, विशेष संवाव्दाता*