mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*पटना में पीएम मोदी ने कहा, “चौकीदार चौकन्ना है, वह देश को झुकने नहीं देगा*


पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधियों पर खूब निशाना साधा । पीएम मोदी ने कहा भारत को विश्व के पृष्ठ पर नई ऊचाई पर ले जाने का काम कर रहा हूं. लेकिन यह लोग मोदी के खिलाफ ही साजिश रच रहे हैं। यह अपनी राजनीति करते रहे लेकिन हम विकास को आगे बढ़ाते रहूंगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है ।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ बिना नाम लिए लालू यादव पर जमकर हमला बोला, उन्होंने चारा घोटाले का जिक्र किया साथ ही महागठबंधन को महामिलावट बताते हुए कहा यह केवल अपने स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे हैं. इन्हें देश के विकास की कोई परवाह नहीं है। वहीं उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की और उनके किए गए कामों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और सहयोगी दलों से जानना चाहते हैं, कि आखिर क्यों वीर जवानों के मनोबल को तोड़ने में लगे हैं। ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं, जिससे देश के विरोधियों को फायदा हो रहा है, देश की सीमा पर सेना के जवान दुश्मनों को जवाब दे रहे हैं लेकिन देश के कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। और उनकी तस्वीर पाकिस्तान की मीडिया में दिखाई जा रही है।
अगर देश में महामिलावट की सरकार की होती तो कुछ भी संभव नहीं होती। क्योंकि इनका काम केवल अपना पेट भरना है। अटल जी की जब सरकार थे तो नए-नए कामों की शुरूआत की थी। लेकिन जब कांग्रेस और साथी सरकार आए तो सभी कामों की रफ्तार कम कर दी गई।

एनडीए सरकार ने बिना किसी वर्ग के आरक्षण को छेड़े हुए सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिया। गरीब के नाम पर जो अपनी दुकानें चला रहे थे वह अब चौकीदार से परेशान हैं। किसानों को बीज, कीटनाशक, चारा, खाद के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं होगी । देश के अन्न दाताओं के लिए किसान सम्मान योजना को जमीन पर उतार दिया गया है। जिसमें बिहार में करीब डेढ़ करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली देने का काम किया गया है, और बिहार में नीतीश कुमार ने इस काम को बखुबी करते हुए घर-घर तक बिजली पहुंचाया है।
बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी जा रही है. अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, रोड पुल और रेल की व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने संबोधन में शहीदों के परिवार और शुक्रवार को शहीद हुए बेगूसराय के सीआरपीएफ जवान पिंटू सिंह को सलाम किया। एनडीए की संकल्प रैली में पीएम मोदी ने गांधी मैदान में संबोधन से पहले भारत माता की जय का नारा लगवाया।
पीएम मोदी ने कहा कि, अब नया हिंदुस्तान नई रीति और नई नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नहीं बैठता, चुन-चुन कर हिसाब लेता है। सुरक्षा चाहे गरीब की हो या देश की, देश पर बुरी नजर रखने वालों के सामने आपका ये चौकीदार और हमारा एनडीए गठबंधन दीवार बनकर खड़ा है।

और वही एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने उन्हें जिस तरह से पाकिस्तान से वापस लाने का काम किया है, यह काफी काबिले तारीफ है। अभिनंदन ने जिस तरह से बहादुरी दिखाई है इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

नीतीश कुमार ने विपक्षों पर निशाना साधते हुए कहा महात्मा गांधी ने कहा था, सिद्धांत पर राजनीति करनी चाहिए। लेकिन यहां सिद्धांत को ताख पर रखकर लोग राजनीति कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से वादा किया कि 2 अक्टूबर 2019 तक बिहार के हर घर में शौचालय होगा। नीतीश कुमार ने कहा बिहार में बिजली अब घर-घर पहुंच गई है और अब लालटेन की कोई जरूरत ही नहीं रह गई है।

मंच पर सबसे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके बाद एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रैली को संबोधित किया।