
बाराबंकी। जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र के सेठमऊ ग्राम में एक दलित युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ था और पुलिस भी जांच में जुट गई थी।
हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए युवती के पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करते हुए जांच प्राप्त होने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसमे धारा 376 की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

आज प्रभारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी एवं जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अवगत कराया गया कि मृतक युवती के पट्टीदार दिनेश गौतम के द्वारा यह अपराध कारित किया गया है जिसके बारे में दिनेश में स्वयं कुबूल भी किया है।
वही कुछ समय पश्चात घटना के संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि “दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को थाना सतरिख क्षेत्र अंतर्गत घटित अपराध संख्या 261/ 20 के संबंध में मृतका की उम्र के संबंध में आज कुछ देर पूर्व प्राप्त अभिलेखों के आधार पर यह सिद्ध हो रहा है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। अतः पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की वृद्धि की जा रही है। तदनुसार मृतका के परिवार जनों को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष एवं अन्य मदों के अंतर्गत अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ।”
बाराबंकी से नितेश मिश्रा एवं प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट!