mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सेविंग्स अकाउंट Vs लिक्विड फंड; कहां निवेश करने से बढ़ेगा आपका रिटर्न, जानिए यहां! The Indian Opinion


अक्सर म्यूचुअल फंड (MF) से दूर रहने वालों का तर्क होता है कि इसमें काफी ज्यादा जोखिम है. ऐसे लोग अपनी गाढ़ी कमाई सेविंग्स अकाउंट में जमा रखना पसंद करते हैं. लेकिन कम जोखिम में ज्यादा मुनाफा चाहने वालों के लिए भी म्यूचुअल फंड में विकल्प है और वह है लिक्विड फंड

कम जोखिम वाले इंस्‍ट्रूमेंट में निवेश कर भी अच्‍छा रिटर्न पाया जा सकता है.

आम तौर पर म्यूचुअल फंड (MF) से दूर रहने वालों का तर्क होता है कि इसमें काफी ज्यादा जोखिम है. ऐसे लोग अपनी गाढ़ी कमाई सेविंग्स अकाउंट में जमा रखना पसंद करते हैं. लेकिन कम जोखिम में ज्यादा मुनाफा चाहने वालों के लिए भी म्यूचुअल फंड में विकल्प है और वह है लिक्विड फंड. एटिका वेल्थ एडवायजर्स के सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर निखिल कोठारी के मुताबिक कम जोखिम वाले इंस्‍ट्रूमेंट में निवेश कर भी अच्‍छा रिटर्न पाया जा सकता है. 

AUM
AUM यानि असेट अंडर मैनेजमेंट
किसी स्कीम के लिए फंड हाउस के पास जो पैसे हैं, वो AUM है
Kotak Savings Fund का AUM 20,000 करोड़ रुपए है
इसका मतलब फंड में निवेशकों का 20,000 करोड़ है

सेविंग अकाउंट Vs लिक्विड फंड- लिक्विड फंड क्या है?
शॉर्ट टर्म क्रेडिट पेपर में करते हैं निवेश
कमर्शियल पेपर, सरकारी बॉन्ड, ट्रेजरी बिल में निवेश
डेट म्यूच्युअल फंड का एक हिस्सा
शॉर्ट टर्म मैच्योरिटी के पेपर्स खरीदे जाते हैं
91 दिनों तक की मैच्योरिटी हो सकती है

लिक्विड फंड के फायदे
लिक्विड फंड में होता है बहुत कम जोखिम
रिटर्न भी मिलता है सेविंग अकाउंट से ज्यादा
सुरक्षा और कैश की जरूरतों के लिए अच्छा
आपका पैसा लिक्विड रहता है
जब आप चाहें तब निकाल सकते हैं पैसे
सर्वाधिक रेटिंग्स वाले पेपर्स में निवेश

लिक्विड फंड या सेविंग अकाउंट?
दोनों का लक्ष्य पैसे की बचत करना है
सेविंग के मुकाबले लिक्विड में ज्यादा रिटर्न  
सेविंग अकाउंट में जहां 3.5% से 6% रिटर्न
लिक्विड में 5.5 से 6.5% के बीच रिटर्न संभव
दोनों ही प्रोडक्ट में ज्यादा अंतर नहीं
कुछ लिक्विड फंड में शनिवार-रविवार को निकासी की सुविधा
मोबाइल ऐप से शनिवार और रविवार को निकाल सकते हैं `50,000 तक

लिक्विड फंड में कब निवेश बेहतर?
इंश्योरेंस या बोनस का पैसा आया है आपके पास
उस पैसे को कहीं और निवेश करने में वक्त हो
ऐसे में उसे लिक्विड फंड में डाल सकते हैं
सेविंग के मुकाबले लिक्विड फंड अच्छा विकल्प

रिपोर्ट – विकास अग्रवाल