इटावा: कोविड-19 जागरूकता के तहत सीडीओ ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण।

भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम कन्धेसी पचार का गुरूवार को औचक निरीक्षण करने पहुँची मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कोरोना वायरस के बढते संक्रमण के चलते ग्रामीण अंचलों में नियमित साफ-सफाई व सैनेटाइज कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीणों से चर्चा करके कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाते रहें। साथ ही ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा०अमित दीक्षित को जाँच के आधार पर पीडित मरीजों को समय से दवाई उपलब्द कराने व समुचित देखभाल के लिए निर्देशित किया है। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में भी अधीनस्थों के साथ एक आवश्यक बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिये। इस दौरान डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह,तहसीलदार हरिश्चन्द्र,नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत इम्त्याज खां, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल सहित कई विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रिपोर्ट-विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *