
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
आज प्रभारी निरीक्षक सतरिख बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ मोनू वर्मा पुत्र रामसिंह निवासी रसूलपुर थाना सतरिख जनपद बाराबकी को दौलतपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 66/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 अरुण कुमार, उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय,हे0का0 आनन्द प्रकाश, का0 जीवेशपाल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी शामिल रहे।
रिपोर्ट–नितेश मिश्रा