
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा चोरों/लुटेरों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में आज मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर ग्राम रहिलामऊ पुल के बीच स्थित झोपड़ी में चोरी की योजना बनाते हुए अभियुक्तगण निजामुद्दीन पुत्र मजहर अली, युसुफ पुत्र नसीर सर्व निवासीगण जियनपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी व मुनौव्वर पुत्र इदरीश निवासी सलेमपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचा मय 03 कारतूस .315 बोर, 01 हथौड़ी, 01 प्लास व 01 अदद सरिया बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 23/2021 धारा 401 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 24-26/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि कल की रात में हम लोगों ने ग्राम नेरी में चोरी का प्रयास किया था लेकिन घर के लोगों के जाग जाने के कारण भागना पड़ा था इसी लिए आज पुनः ग्राम रहिलामऊ में चोरी की योजना बना रहे थे।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप, व0उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अमर बहादुर सिंह, हे0का0 अजीत कुमार सिंह, का0 आरव सिंह, का0 जितेन्द्र यादव थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।
रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह