
बाराबंकी। जनपद में आगामी पंचायत चुनाव व त्योहार होली के दृष्टिगत सुरक्षा/कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु आज रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल किया गया।

उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास किया गया व पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान एण्टी राइट उपकरण टियर गैस, स्टन सेल, मिर्ची बम, ग्रेनेड आदि के प्रयोग का अभ्यास किया गया।

उक्त अभ्यास में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह