पूरे प्रदेश में सख्त निगरानी—दुकानों और ऑनलाइन बिक्री पर छापेमारी के आदेश

Uttar Pradesh में चाइनीज मांझे के कारण हो रही मौतों को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को ‘हत्या’ (Murder) की श्रेणी में माना जाएगा। इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
सीएम ने अधिकारियों से नाराज़गी जताते हुए पूछा—
“जब पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझा बैन है, तो फिर यह बिक कैसे रहा है?”
पिछले एक साल में चाइनीज मांझे से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया है।