लखनऊ में बम स्क्वॉड ने गोदाम सील किया: संदिग्ध विस्फोटक मिला, इलाके में अलर्ट

इलाके में बैरिकेडिंग, लोगों की आवाजाही पर रोक

लखनऊ के एक गोदाम में संदिग्ध विस्फोटक जैसी सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और पूरे गोदाम को सील कर दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जांच को मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची और गोदाम के अंदर व आसपास गहराई से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को बिना जरूरत वहां न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *