₹50 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए दबाव: FIR दर्ज पुलिस जांच शुरू, अधिकारी पर बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ में एक युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पत्नी का कहना है कि शादी में उसके परिवार ने ₹93 लाख नगद, कीमती गिफ्ट और एक थार गाड़ी दी थी।
इसके बावजूद अधिकारी और उसके परिवार वालों ने उससे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अब उससे ₹50 लाख नकद और एक फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बना रहा है।
पत्नी का दावा है कि जब उसने यह दहेज देने से मना किया तो उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी पर दहेज प्रताड़ना के तहत कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।