mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पवित्र रिश्ता फेम “मानव” सुशांत राजपूत की आत्महत्या की क्या यही है वजह?

रिपोर्ट – दीपक मिश्रा

सुशांत राजपूत बॉलीवुड का एक उभरता हुआ सितारा, हिंदुस्तान का लोकप्रिय अभिनेता, टीवी सीरियल और फिल्मों की दुनिया में विनम्र सौम्य और बहादुर कलाकार के रूप में कम समय में बड़ी पहचान बनाने वाले सुशांत राजपूत ने आखिर क्यों उस समय मौत को गले लगा लिया है जब उनका कैरियर तेजी से आगे बढ़ रहा था।

पवित्र रिश्ता सीरियल के चर्चित कलाकार मानव के रूप में देश के घर-घर में लोकप्रिय सुशांत राजपूत इस तरह अलविदा कहेंगे किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

pk, महेंद्र सिंह धोनी, काई पोचे और छिछोरे  जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे देश में बह कम समय में बड़ी पहचान बनाने वाले सुशांत राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में मुंबई स्थित अपने आवास में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि पिछले फिल्म छिछोरे में उन्होंने युवाओं को डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी चीजो से बचने के लिए सलाह दी थी।

सुशांत खुद युवाओं को डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी चीजों से लड़ने के तौर तरीके बता रहे थे और खुद डिप्रेशन का शिकार होकर अपनी जान गवा बैठे, यह बड़ा सवाल बनकर लोगों के दिलों में गूंज रहा है।  इस युवा अभिनेता  की मौत की वजह को लेकर मुंबई पुलिस समेत देशभर के लोग चर्चा कर रहे है। तमाम कलाकारों ने अपने शोक संदेश में सुशांत राजपूत चले जाने को लेकर दुख व्यक्त किया।

दो बड़े कारणों से जुड़ी हो सकती है सुशांत की आत्महत्या की कहानी:

दरअसल 4 दिन पहले सुशांत की दोस्त और उनका काम देखने वाली उनकी मैनेजर दिशा सालीयान की परिस्थितियों मैं 14 मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई की दिशा की हत्या हुई या फिर आत्महत्या के चलते उनकी जान गई।
जांच के दायरे में दिशा से जुड़े सभी लोग थे संभावना जताई जा रही है कि इस घटना के चलते किन्ही अज्ञात कारणों से सुशांत राजपूत बेहद तनाव में थे।

मां की मौत की वजह से भी परेशान रहते थे सुशांत: कुछ दिनों पहले सुशांत की मां की भी मौत हो गई थी मां के जाने की वजह से वह मानसिक तनाव में थे उनके नजदीकी लोगों के मुताबिक  वह डिप्रेशन की दवाई भी ले रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक सुशांत की आत्महत्या की वजह उनकी दोस्त मैनेजर दिशा की मौत से जुड़ी हो सकती है या मां के जाने की वजह से और दिशा की  की मौत के बाद उनका मानसिक तनाव और अधिक बढ़ गया जिसकी वजह से वह खुद को अकेला और परिस्थितियों में घिरा हुआ महसूस कर रहे थे, इस वजह से उन्होंने दुनिया  को अलविदा कह दिया।

हालांकि अभी किसी स्पर्श निष्कर्ष पर आना जल्दबाजी होगी ,मुंबई पुलिस सुशांत की मौत से जुड़ी हुई सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है और उनसे जुड़े हुए लोगों से पूछताछ भी हो रही है वही उनकी दोस्त उनकी मैनेजर दिशा की मौत और सुशांत की मौत दोनो घटनाओं को भी अलग-अलग दृष्टिकोण से देखा जा रहा है अगले कुछ दिनों में पुलिस की इंवेस्टिगेशन के बाद मामले से जुड़ी हुई सच्चाई सामने आएगी।

लोगों को इस बात का दुख है कि बॉलीवुड ने और पूरे देश ने एक युवा अभिनेता को अचानक खो दिया जिसने कम उम्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई और अपने दम पर सफलता के शिखर की और बढ़ता जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *