mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

राममंदिर के लिए बड़ी मात्रा में दान,कोई करोड़ों दे रहा तो आम जनता ने 501 और ₹101, 51 , 21भी भेजे!

रिपोर्ट – राम प्रकाश त्रिपाठी,

भक्तों के सहयोग से ही बनेगा राम मंदिर

मोरारी बापू की अपील पर मंदिर के लिए मिलेंगे 18.61 करोड़ रुपये

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में रामभक्तों की पांच सदी की तप-तपस्या मंदिर के प्रतिफल के रूप में साकार होने जा रही है, तो रामलला के बैंक खाते में पांच अगस्त तक एक अरब रुपये से अधिक धनराशि जमा हो जाने की उम्मीद है। प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू ने तुलसी जयंती के मौके पर पांच करोड़ रुपए श्री रामजन्मभूमि मंदिर के लिए देने की इच्छा जताई थी। उनकी अपील पर उनके अनुयायी रामभक्त उत्साहित हो गए और तकरीबन 18.61 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हो गई है। इस राशि में से 11.31 करोड़ रुपये पांच अगस्त के पहले ही श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। शेष राशि विदेशों में मिली है, जिसके विधिक औपचारिकता के बाद तीर्थ क्षेत्र को भेज दिया जाएगा। उनके अनुयायी राज कौशिक तथा आश्रम के कार्यकर्ता जयदेव मांकड़ ने बताया कि गुजरात के भावनगर जिले के गांव तलगाजरड़ा के पिठोरिया हनुमान मंदिर में चल रही बापू की राम कथा के दौरान यह जानकारी स्वयं बापू ने दी है। यह धनराशि चंद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट राजकोट के खाते में जमा हुई है। बापू ने स्वयं भी इस संग्रह में अपने चित्रकूट धाम ट्रस्ट की तरफ से पांच लाख रुपये का योगदान किया है।
दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद औऱ श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी व्यक्ति विशेष अथवा औद्योगिक घराने को मंदिर निर्माण नहीं सौंपा जा सकता है। पहले भी देश के पांच लाख गांवों से पूजित शिलाएं और दान राम लला के चरणों में निवेदित हुआ था। ठीक उसी प्रकार भक्तों और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही मंदिर का निर्माण होगा। जो भी कंपनियां यहां निर्माण कार्य करेंगी, उनको पूरा भुगतान किया जाएगा।
अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक की जिस शाखा में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट का खाता है, वहां रोजा 150-200 लोगों की इनक्वायरी आ रही है और लोग खाता नंबर आदि की पड़ताल कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां रोज बड़ी संख्या में धनराशि भी जमा हो रही है। इसी कारण बैंक कर्मी अनुमान लगा रहे हैं कि पांच अगस्त तक ट्रस्ट के खाते में सौ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जमा हो जाएगी। मौजूदा समय में करीब 35 करोड़ रुपये ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुके हैं। रामलला के मंदिर निर्माण में यहां पर तो छोटा-बड़ा योगदान करने के लिए देशभर में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के खाते में धन भेजने के लिए स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रोज फोन घनघना रहे हैं।


भूमि पूजन की तारीख तय होने के बाद से रोजाना डेढ़ हजार तक रामभक्त बैंक से इंक्वायरी कर रहे हैं। रामभक्त खाता नंबर व उसकी वैधता आदि की पड़ताल कर रहे हैं। लोग मेल के अलावा बैंक व ट्रस्ट के मोबाइल नंबर पर फोन करके इंक्वायरी करते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में धनराशि भी स्थानांतरित हो रही है। अगस्त माह में ट्रस्ट के खाते में धनराशि एक अरब होने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 5 अगस्त को अयोध्या आने और श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने की सूचना से पूरे देश में उत्साह व उल्लास का वातावरण है। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में रामलला के खाते में आ रही दान की राशि से भी यह उत्साह दिख रहा है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग बैंक से दान करने की प्रक्रिया के बारे में प्रतिदिन जानकारी भी ले रहे हैं।
कोरोना संकट के कारण सीमित भागीदारी की बाध्यता ने लोगों को भूमिपूजन कार्यक्रम में जाने से रोक दिया है, लेकिन वह यहां योगदान में पीछे नहीं हैं। अयोध्या आकर लोग पहले ही मंदिर निर्माण के लिए दान कर रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते में दान राशि भेज रहे हैं। यहां के बैंक कर्मियों के अनुसार अगस्त माह बेहद अहम है। जिस तरह से दान राशि आ रही है, उससे यह सौ करोड़ से अधिक पहुंच सकती है। इसी वर्ष फरवरी माह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खाता खोला। लॉकडाउन अवधि में ही साढ़े चार करोड़ रुपये जमा हो गए। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन कार्यक्रम की घोषणा से दान करने की होड़ अचानक बढ़ गई। बताते हैं कि पुराने चढ़ावे को मिलाकर ट्रस्ट के खाते में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं। अब जल्द ही इसके पांच गुना होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभी तक सर्वाधिक जमा हुए दो करोड़
ट्रस्ट के खाते में ऑनलाइन के अतिरिक्त चेक से भी दानराशि जमा हो रही है। अभी तक सबसे बड़ा दान पटना स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव कुणाल किशोर के दो करोड़ रुपये का है तो गत दिवस महाराष्ट्र के एक दानदाता ने एक करोड़ की धनराशि जमा की है।

ट्रस्ट कार्यालय में कैश जमा हो रहा दान

विभिन्न जगह से मिट्टी लेकर अयोध्या आ रहे रामभक्त नित्य ट्रस्ट कार्यालय में कैश दान कर रहे हैं। औसतन रोज यह धनराशि 50 से 80 हजार रुपये है।

पॉकेट मनी से भी दे रहे दान

यहां पर दानदाताओं में करीब 60 फीसद लोग युवा और अल्पआय वर्ग के लोग हैं। इनके दान की धनराशि बहुत बड़ी नहीं है। काफी लोग 1101 रुपये, 501 रुपये, यहां तक कि 101 रुपये तक दान कर रहे हैं जबकि कुछ युवाओं की धनराशि इससे भी कम है। साफ है कि किशोर और युवा दानदाता पॉकेट मनी से राम मंदिर के लिए योगदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *