mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फिर चर्चा में मुजफ्फरनगर: आतंक से परेशान परिवारों ने किया पलायन!

मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के गाँव पचैंडा कला में दबंगो द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद लाठी डंडो और से मारपीट की घटना से आहत घायल पीड़ित युवती और उसका परिवारअपने ही  गाँव से पलायन कर चुका है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी मुज़फ्फरनगर पुलिस या ग्राम प्रधान उनकी घर वापसी नहीं करा पाए है। जंहा एक और इस घटना के बाद गाँव की इस गली में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

वंही पीड़िता के घर पर लटका यह ताला उस रात की भयानक घटना की गवाही दे रहा है। पीड़ित युवती  के साथ पड़ोस के ही दबंगो ने कितनी दुःसाहसिक घटना को अंजाम देकर पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली है। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में 6 आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज करके मुख्य आरोपी  को जेल भेजा जा चूका है। वंही घटना के दो आरोपियों द्वारा कोर्ट में सरेंडर किया जा चूका है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई  है। पीड़ित परिवारों का गाँव से पलायन किया जाना और अपने घरो में वापसी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

दरअसल मुज़फ़्फरनगर के कोतवाली नई मंडी क्षेत्र के गाँव पचैंडा कला में आठ सितम्बर की रात्रि को कश्यप समाज की युवती के घर में घुस कर पडोसी चंद्रवीर ने जबरन युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला ।  युवती के शोर मचाने पर आरोपी चन्द्रबीर भागने लगा जिसको युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के परिवार के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए आरोपी चंद्रवीर के बचाव में चंद्रवीर के बेटे निक्की और भतीजे अंकित,बब्बू, और सचिन उर्फ़ भूरा के अलावा भाई राजपाल  ने लाठी डंडों से युवती के परिजनो की जमकर पिटाई की और सभी लोग गाँव से फरार हो गए। लाठी डंडो की पिटाई से महिलाओ के अलावा बच्चे भी घायल हो गए। मौके पर देर से पंहुची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पंहुचाया।  युवती के पिता द्वारा युवती के साथ बलात्कार और लाठी डंडो  और हथियारों से मारपीट की घटना की तहरीर दी गयी जिसपर पुलिस द्वारा आरोपी चंद्रवीर, बब्बू, निक्की, राजपाल, अंकित, भूरा के विरुद्ध IPC की  147 ,148 ,149 ,376 ,511 और 452 संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर चंद्रवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वंही फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। फरार दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया है।  पीड़ित युवती की बुआ सुनीता का कहना है की पड़ोस के ही चंद्रवीर ने मेरे भाई की लड़की के साथ बदतमीजी की शोर की आवाज से सारा घर जाग गया और चंद्रवीर अपने घर भागने लगा उसे पहचान लिया। तब सभी लोग इकठ्ठा हो गए चंद्रवीर और उसके भाई दो दिन तक दबाव बनाते रहे  कि हमारी इज्जत का सवाल है।  जब हम दबाव में नहीं आये तो सभी ने लाठी डंडो और हथियारों से हमारे परिवार पर हमला कर दिया जिसके डर से हमारे दो परिवार गाँव से पलायन कर चुके है। और हम भी गाँव से पलायन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने हमें जाने नहीं दिया।

 हालांकि इस मामले में ग्राम प्रधान नकुल चौधरी का कहना है की इस मामले में ये चार पांच भाई है जिनमे दो लोगो के परिवार ने गाँव से पलायन किया है। हलाकि इनके घर का सामान घरो में ही है घरो में ताला लगाकर गए हुए है। दहशत में आ गए है ये लोग क्योकि मारपीट इन लोगो के साथ ज्यादा हुयी है सभी दहशत में है ६ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।  इस घटना के दो तीन दिन बाद ही मुक़दमा दर्ज हुआ है।  पुलिस ने इन लोगो की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी लगाए हुए है। पुलिस मदद कर रही है। और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रिश्तेदारियों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हम लोग प्रयास कर रहे है दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया जायेगा। ताकि ऐसी घटना दोबारा घटित न हो।  भारतीय संविधान में किसी को भी घर से निकालने की इजाजत नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है तो कानून द्वारा  कठोर कार्यवाही की जाएगी।  

हलाकि पुलिस कशयप समाज के भयभीत दो परिवारों के गाँव से पलायन किये जाने से साफ़ इंकार कर रही है। वंही घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ने का दावा कर रही है। 

 जनता में दहशत फैला रहे बदमाश और दबंग लोग घटनाओ को अंजाम देकर खुलेआम पुलिस का मखौल उड़ा कर पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसका जीता जागता उदाहरण मोरना में बदमाशों द्वारा खुलेआम दवा व्यापारी की हत्या के बाद बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वंही बदमाशों के खौफ से व्यापारी पलायन करने पर मजबूर है। तो गाँव पचेंडा कला में दबंगो द्वारा युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद लाठी डंडो से की गयी निर्मम पिटाई से पीड़ित दो परिवार अपने ही गाँव से पिछले 12 दिनों से पलायन कर चुके है। मुज़फ्फरनगर पुलिस परिवार की अभी तक घर वापसी नहीं करा पाई है और न ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *