mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ: रोगियों को मिलेगी राहत! सरकार ने दिए आदेश, शुरू होगी अस्पतालों की ओपीडी।

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैर कोरोना रोगियों को राहत देते हुए लॉकडाउन के दौरान से बंद नॉन कोविड अस्पतालों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत ओपीडी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ओपीडी सुविधा शुरू की जाए तथा आरोग्य मेला को शुरू करने के संबंध में भी विचार किया जाए। इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे कार्य तेजी से संचालित किए जाएं। सर्वे के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाए। निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन वाले व्यक्तियों को अस्पताल भेजकर वहां उनकी विस्तृत जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम योगी ने अफसरों से कहा कि हाई रिस्क ग्रुप को केंद्रित कर ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 के टेस्ट कराया जाए। हाई रिस्क ग्रुप का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए। इससे कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इंटीगेट्रेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता के साथ संचालित किए जाएं। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करें। यह बैठक सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बुलाई जाए।

रिपोर्ट – मनीष सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *