mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

किसानों का सम्मान एवं सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता- सुधीर सिंह “सिद्धू”

बाराबंकी।  कृषि यंत्र पूजन एवं आभार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामसभा कुरौली, बाराबंकी में प्रगतिशील किसान वीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ हरिनाम वर्मा एवं क्षेत्रीय किसानों के सानिध्य में प्रदेश महामंत्री (भाजपा किसान मोर्चा)  सुधीर कुमार सिंह सिद्धू द्वारा कृषि यंत्र, ट्रैक्टर की स्वास्तिक रचना, मंत्रोच्चारण एवं पुष्प माला अर्पित कर पूरे विधि विधान से पूजन एवं किसान सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताशरण वर्मा ने की एवं कार्यक्रम के स्वरूप संचालन की व्यवस्था जिला प्रवक्ता देवेश शुक्ला नें की।

बतौर मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह नें क्षेत्रीय किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के अन्नदाता किसान के लिए पूरे विश्व को भोजन उपलब्ध करानें का साधन कृषि यंत्र पूजनीय है, विपक्ष द्वारा ट्रैक्टर जलाने का कृत्य निंदनीय एवं किसानों का अपमान है, भाजपा के लिए किसान सदैव पूज्यनीय रहेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

किसान सम्मान के क्रम में पार्टी आगामी अनेक कार्यक्रम चलाती रहेगी एवं किसान सशक्तिकरण विधेयक के जागरूकता अभियान के साथ प्रत्येक ग्रामसभा में किसानों के पोस्टकार्ड आभार पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री तक किसानों की सहमति एवं धन्यवाद पहुंचाने का काम करेगी।

आगे उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं के निराकरण एवं आमदनी दोगुनी करनें के संकल्प की श्रृंखला में यह विधेयक सही मायने में बिचौलियों और तमाम अवरोधों को समाप्त करेगा और वास्तव में किसानों को समस्याओं से वास्तविक आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधेश वर्मा, नि. मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बिंद्रा वर्मा, अमित कुमार, रोहित कुमार, चंदन सिंह, राजू वर्मा, पूर्व प्रधान नौमिलाल समेत भारी संख्या में किसान  उपस्थित रहे।

बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *