mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: अब छात्राओं को कमजोर न समझें मनचले! मिशन साहसी में सिखाये जा रहे आत्मरक्षा के तरीके

बाराबंकी। एबीवीपी सतरिख इकाई द्वारा ग्राम लक्ष्मणपुर स्थित राम आसरे विद्यालय में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का प्रारम्भ सोमवार को किया गया । जिसमें मिशन साहसी अभियान द्वारा छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है ।

कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख सीताकान्त स्वयम्भू ने कहा विद्यार्थी परिषद सत्ता नही नही अपितु व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखती है । अब मनचलें छात्राओं को कमजोर न समझें, प्रत्येक नारी में एक झांसी की रानी है । मिशन साहसी का उद्देश्य का छात्राओं को साहसी व आत्मनिर्भर बनाना है । मिशन साहसी में प्रशिक्षित छात्रा सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने को तैयार है ।

जिला खेल सह प्रमुख ताइक्वांडो ट्रेनर नीरज शर्मा ने बताया कि छात्राओं को इस अभियान में हेयर पिन,पेन, दुपट्टा, चप्पल आदि दैनिक प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं से आत्मरक्षा के हुनर सिखाये जा रहे हैं । छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो के कुछ विशेष ट्रिक द्वारा भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

नगर उपाध्यक्ष आकाश चौहान ने बताया कि मिशन साहसी अभियान छात्राओं में सुरक्षा की भावना को जागृत करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और युवा लड़कियों को उत्पीड़न से लड़ने के लिए तैयार कर रहा है ।

इस अवसर पर नगर मंत्री विशाल शर्मा,  नगर सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक मौर्य , संजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *