mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कांसगंज : रिटायमेंट के बाद पेंशन की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

कासगंज- रिटायर मेंट के बाद पेंशन और वेतनवृद्धि की मांग को लेकर कासगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पैदल मार्च निकाल कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सदर तहसीलदार अजय कुमार यादव को सौंपा।

प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में दर्जनों आंगनबाड़ी पैदल मार्च निकालते हुए सदर तहसील पहुँची जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रिटायमेंट के बाद पेंशन, वेतनवृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, रिटायर आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने, जल्द मानदेय का भुगतान किए जाने सहित 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सदर तहसीलदार अजय कुमार यादव को सौंपा।

आंगनबाड़ी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा बिना फंड, पेंशन आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायर करने के आदेश की वह कड़ी निंदा करती हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने अपना कोई भी वादा और घोषणा पूरी नहीं की है। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रही है। यदि सरकार ने रिटायरमेंट पर पेंशन सहित  अन्य मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा आंदोलन होगा।

रिपोर्ट – रोहताश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *