mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

चारबाग मेट्रो स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की मनमानी महिला पुलिसकर्मी से की अभद्रता।

जाँच के नाम पर महिला पुलिसकर्मी से की अभद्रता, बैग का सामान निकाल कर ज़मीन पर फेंका

लखनऊ। प्रदेश में महिलाओं के सम्मान हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति की गूँज शायद चारबाग मेट्रो स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। स्टेशन पर तैनात कुछ सिपाहियों पर जाँच के नाम पर एक महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

चारबाग मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जाँच के नाम पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी। हद तो तब हो गई जब इन पुलिसकर्मियों ने महिला के हैण्डबैग के सभी सामान को निकालकर नीचे फेंक दिया।

महिला सफाई देती रही लेकिन पुलिसकर्मी मनमानी पर उतारू थे और उसकी किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थे। देखते ही देखते स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिस महिला के साथ पुलिकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया वह भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर पदस्थ है।

महिला सिपाही ने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों के संरक्षण हेतु अनेक कार्य कर रहे हैं

किन्तु कुछ सरकारी कर्मचारी अपने कृत्यों से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।

महिला ने अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आशीष मिश्र लखनऊ रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *