mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत 05 जिलों के 02 लेन मार्गों के चौड़ीकरण हेतु धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ। उ0प्र0 शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत तहसील/ब्लाक मुख्यालय को 02 लेन मार्गों से जोड़ जाने हेतु मार्गों के निर्माण/चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु चालू कार्यों के मद में जनपद फतेहपुर, गोरखपुर, बाराबंकी, गोण्डा व हरदोई के लिये रू0 9 करोड़ 99 लाख 21 की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत रू0 81 करोड़ 13 लाख 44 हजार है और अब तक रू0 40 करोड़ 63 लाख 89 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में जनपद फतेहपुर में खागा-किशुनपुर मार्ग के खागा-विजयीपुर भाग (ब्लाक मुख्यालय विजयीपुर तक) के चैड़ीकरण हेतु रू0 1 करोड़ 41 हजार, तथा जहानाबाद-अमौली चांदपुर जाफरगंज मार्ग के चैड़ीकरण (लम्बाई 10.8 कि0मी0) के लिये रू0 98 लाख 48 हजार, जनपद गोरखपुर में उरूवा ब्लाक को दो लेन मार्ग से जोड़ने हेतु बांसगांव-माल्हनपुर-दशवतपुर पुरूवा के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 1 करोड़ 76 लाख 76 हजार, जनपद बाराबंकी में मोहम्मदपुर-सिद्धौर-कैसरगंज मार्ग के (कुल लम्बाई 8.40 किमी0) चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 1 करोड़ 65 लाख 80 हजार, जनपद गोण्डा में विकासखण्ड हलधरमऊ को जोड़ने हेतु कटरा बाजार चैरी मार्ग (लम्बाई 8.6 किमी0) के चैड़ीकरण हेतु रू0 1 करोड़ 87 लाख 36 हजार तथा जनपद हरदोई में शाहाबाद-पाली-सैदपुर मार्ग से भरखनी ब्लाक आॅफिस तक के मार्ग (लम्बाई 10.30 किमी0) के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 2 करोड़ 70 लाख 40 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करंे। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि कार्यों को तीव्र गति से कराकर निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *