mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*पिछड़ो व दलितो के साथ हो रहा अत्याचार सुरेश यादव* 

चौपाल लगाक जनता की समस्याएं सुनते सदर विधायक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतिया जनविरोधी है।पिछड़ो व दलितो के साथ अत्याचार हो रहा है वर्तमान सरकार द्वारा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से किये गए वादो पर पूरी तरह से खरी नही उतरी है।यह बाते आज विकास खण्ड देवां के अन्तर्गत ग्राम दाऊदपुर मे आयोजित चौपाल मे जनता की समस्या सुनने के बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये।विधायक सुरेश यादव ने आगे कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश की जनता से बहुत लोक लुभावने वादे किये थे।लेकिन पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बावजूद भी उन वादो से पूरी तरह से मुकर गई।इस बात से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की कथनी व करनी मे फर्क है।उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा परेशान अगर कोई है तो वह है प्रदेश का किसान उसको उसकी उपज का उचित मूल्य भी नही मिल पा रहा है जिससे किसान अपनी उपज को बिचौलियो के हाथो औने पौने दामों में बेचने को मजबूर है अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश के किसानो को यूरिया की कीमत मे 32 रूपया अधिक देना पड़ रहा है। सदर विधायक ने चौपाल के बाद पूरे गांव का पैदल निरिक्षण कर वहा के निवासियो से उनकी समस्या सूनी तथा ग्राम पंचायत के लिए विकास कार्य कराने का वादा करते हुए कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है वह सब आप लोगो की ही मेहनत की बदौलत है।उक्त चौपाल में मुख्य रूप से रामदास यादव पूर्व प्रधान,जुम्मन मिया,इन्द्रपाल वर्मा,रधुनन्दन यादव,विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव,सदर विधायक प्रतिनिधि मो रिजवान संजय,राम नरेश रावत,राजीत राम वर्मा,नेकराम रावत,हाजी शकील अहमद,विनय यादव प्रधान,नन्हे यादव प्रधान, शोहनलाल,राज कुमार वर्मा,कमलेश यादव,बाबुल मिश्रा,जशवन्त यादव,पहलाद यादव,बचान यादव  आदि लोग मौजूद थे।