बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कुर्सी का किया रात्रि निरीक्षण! मातहतों को दिए निर्देश।

बाराबंकी। आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा थाना कुर्सी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना कार्यालय में रखे सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। रजिस्टरों के रख रखाव एवं परिसर की साफ-सफाई को और भी अधिक सुदृढ़ रखने हेतु दिशा – निर्देश दिए गये।

थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित माल/वाहनों के सम्बन्ध में निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने एवं थाने पर आने वाले पीड़ित/शिकायतकर्ता की शत प्रतिशत सुनवाई करते हुए प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *