mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कुर्सी शशिकांत यादव के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आज थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए अभियुक्त सहजराम उर्फ टाइगर पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को ग्राम मदारपुर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 14/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सहजराम उर्फ टाइगर थाना कुर्सी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नम्बर 28ए) अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव,उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार आजाद,मु0आ0 नरेन्द्र कुमार, मु0आ0 श्यामबाबू ,का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट -नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *