mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*समरसता भोज में उमड़ा जनसैलाब, दिखा सांसद प्रियंका का जलवा*

    बाबा साहब डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सांसद प्रियंका सिंह रावत द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं समरसता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय इण्टर कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के कोनो-कोनो से भीषण गर्मी में भी हजारों की संख्या में लोग आए। भीषण गर्मी में जहां लोग धूप में चलने से कतराते हैं, वही कार्यक्रम में आए हुए लोगो मेंं 50 प्रतिशत महिलाएं रही। लोगो  का उत्साह चरम पर था, लगभग 2 बजे तक लोग ट्राली-ट्रैक्टर, मैजिक, बसों से आते दिखते रहें। कार्यक्रम में आयोजकां द्वारा कड़ी मेहनत का नजारा दिखा, गर्मी में किसी को परेशानी न उठाने पड़ी इसके लिए मंच से लेकर प्रांगण परिसर में लोगो को पानी की व्यवस्था के साथ पंखे आदि की उत्तम व्यवस्था रखी गई।

कार्यक्रम में सम्पूर्ण बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए समाज के सभी वर्गो के लिए आयोजित समरसता भोज में 20 हजार के लगभग महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया। 
कार्यक्रम को उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम जनता के बीच उपस्थित बनायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त गरीब, पिछड़ों, वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया गया है, उनके संघर्ष का परिणाम ही है कि आज हम सब स्वतंत्र भारत में सम्मान एवं सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। सांसद ने आगे कहा कि दो दिन पूर्व ही बाबा साहेब की जयंती पर देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि ‘‘एक गरीब मां का बेटा, अति पिछड़े समाज से आने वाला अगर आज देश के प्रधानमंत्री भी है तो ये भी बाबा साहेब की ही देन है” मैं प्रधानमंत्री जी के भावनाओं का सम्मान करते हुए कहना चाहती हूँ कि मेरे जैसे करोड़ो देशवासी यदि आज सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करते है, तो यह भी बाबा साहब की ही देन है। बाबा साहेब ने विश्व को बता दिया कि संसाधन मनुष्य की इच्छाओं और उनके हौसलो को तोड़ नही सकती है।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित आयोग के चेयरमैन श्री राम शंकर कठेरिया जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ पाण्डे जी सर्वप्रथम श्रीराम कालोनी स्थित सांसद के आवास पर पहुॅचें। सांसद आवास से निकलें माननीयगणों को प्रोटोकॉल के तहत काफिलें में घुड़सवारों की अगुवानी के साथ ससम्मान राजकीय इण्टर कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ले जाया गया। 
मुख्य अतिथि माननीय कठेरिया जी अपने तय समय के तहत लगभग 1 बजे कार्यक्रम पहुॅचें, जहां सांसद प्रियंका सिंह रावत ने आगे आकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि जी का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कलाकारों ने स्वागत गीत गाकर माननीय मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय कठेरिया जी ने सभा की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी सांसद जी ने जब हमें बाबा साहब के जयंती पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, तो मैने सोचा था कि एक सभा होगी, पर यहां आकर पता चला कि बाबा साहब के सम्मान में आज बाराबंकी यहां इकट्ठा हो गया है। उन्होने कार्यक्रम की भव्यता को देखकर सांसद जी की सराहना करते हुए कहा कि बाबा साहब की जयंती पर इतना भव्य कार्यक्रम अभी तक नही देखा है। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होने बाबा साहब की जीवन संघर्ष और उनके भारतीय राजनीति में महत्वता से जनता को रूबरू किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ पाण्डे जी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष- अवधक्षेत्र श्री सुरेश तिवारी जी अपने काफिले के साथ बाराबंकी सांसद आवास पर पहुॅचे, जहां उनका काफिला राजकीय इण्टर कालेज मैदान कार्यक्रम के निकला, काफिला सांसद आवास से ससम्मान घुड़सवारों की अगुवानी के साथ निकाला गया। 
माननीय अध्यक्ष जी ने अपने सम्बोधन में सांसद जी की बाबा साहब जी के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की भव्यता देखी। उन्होने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि मैंने इससे पूर्व बाबा साहब जी के अनेको कार्यक्रमों में भाग लिया हूॅ, परन्तु ऐसा जन सैलाब पहली बार देख रहा हूॅ, उन्होने भाषण के उपरान्त मंच पर से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को फोन कर कार्यक्रम की भव्यता से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान माननीय सुरेश तिवारी जी ने जनता को सम्बोधित करते हुए बाबा साहब के कार्यो एवं विषम परिस्थितियों में सामाजिक सुधार को लेकर किये गये संघर्षो से रूबरों कराते हुए कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की। इस अवसर पर समस्त भाजपा पदाधिकारी बाराबंकी, मण्डल अध्यक्ष विराजमान रहें। तथा माननीय विधायकगणों ने जनता को सम्बोधित कर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पण की।
कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और सामान्य जाति के 250 ऐसे गरीब छात्र-छात्राआें को चयनित किया गया जिन्होने अपनी विषम परिस्थितियों में वर्ष 2017 में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम संचालन ने मेधावी छात्रों को मंच बुलाकर माननीय मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष जी के कर कमलों से बैग, स्टेशनरी एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किये जाने वाले छात्र-छात्राओं में अधिकांशतः 80 प्रतिशत छात्र-छात्राऐं अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवारों विशेषतः अनुसूचित जाति के लोगो को शिक्षा के प्रति आकर्षित किया जा सके, जिससे वह पढ़-लिखकर अपने समाज तथा राष्ट्र को गौरवांवित कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रतिष्ठित लोकमंच कलाकारों द्वारा गायन कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरान्त आए हुए आंगतुकों ने जाति-पांति और ऊच-नीच की भावना को दूर रखते हुए एक साथ समरसता भोज में पहुॅचकर भेजन ग्रहण किया।