बाराबंकी: दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 30 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद ।

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण भानु पुत्र जगदीश व अजीत कुमार पुत्र स्व0 शिशुपाल निवासीगण गोपालपुर थाना जहागीराबाद जनपद बाराबंकी को अशोक नगर भुलभुल पर जाने वाले रास्ते पर थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 30 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 149-150/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह, उ0नि0 अवधेश कुमार, का0 रवि वर्मा, का0 अकित कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट–नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *