mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने गिनाई बजट 2021 की उपलब्धियां।

कांग्रेस किसानों को भ्रम में रखकर उकसा रही है -महेंद्र नाथ पांडेय

वाराणसी। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने केन्द्रीय बजट 2021 को सकारात्मक ,सर्वस्पर्शी और समावेशी बता इसकी जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गो के साथ देश के विकसित और सुदूरवर्ती समुद्र के किनारे के राज्यों के विकास के लिए भी बहुत कुछ है।
केन्द्रीय मंत्री रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में बजट की उपलब्धियों को गिना रहे थे। कोरोना संकट काल में पेश बजट को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री के नजरिये की तारीफ के बाद कहा कि लोग सोच रहे थे कि बजट में जनता पर कर का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक कठिनाइयां आयेगी। स्वास्थ्य पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। बजट पेश होते ही सारी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य,किसान हित में बजट का दायरा बढ़ाया गया है। लद्दाख,जम्मू कश्मीर को केन्द्रीय विश्वविद्वयालय दिया गया है। बजट से पूर्वोत्तर भारत में ढ़ाचागत विकास होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में यूपी को 16 नई लाइन परियोजनाओं के लिए 951 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। रेलवे के ढ़ाचागत विकास और सुरक्षा पर 12 हजार 696 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूर्ववर्ती सरकार के 2009 से 2014 के कार्यकाल में यह बजट महज 1109 करोड़ का था। वह भी तब जब प्रदेश में सपा बसपा की सरकारें केन्द्र में डॉ मनमोहन सिंह की सरकार के समर्थन में रही।

उन्होंने कहा कि 34 लाख 83 हजार करोड़ रुपये के बिग बजट में कृषि क्षेत्र खास कर मंडियों में सुविधा आदि के लिए खास इंतजाम किया गया है। कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में बड़ा धनराशि आवंटन किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बजट पर प्रतिक्रिया से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें देश में एक फीसद लोग भी पसंद नही करते। कांग्रेस और अन्य दल हताश हो गये है। किसानों को भ्रम में रख उनके आंदोलन का समर्थन कर मृग मरीचिका में कांग्रेस अपने लिए जमीन तलाश रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि बिल में आखिर कहा विरोध है ये बताने में विपक्षी दल असमर्थ है। सरकार ने कृषि बिलों को ड़ेढ़ वर्ष तक स्थगित रखने को कहा है। सरकार ने इन बिलों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने और समाधान का रास्ता निकालने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव रखा है। केन्द्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में बसते है। भारत को आत्म निर्भर बनाने और किसानों के लिए कल्याण के लिए कई योजनाएं बना कृषि मंडियों को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य कर रहे है। यह बजट भारत के युवाओं में एक नया आत्मविश्वास पैदा करेगा।

वार्ता में भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *