बाराबंकी:एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 30 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद ।

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

आज थानाध्यक्ष कोठी रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ज्ञान प्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी सराय नजर मजरे लाखूपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को ग्राम पहला थाना कोठी से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कोठी रितेश कुमार पाण्डेय, उ0नि0 राममूर्ति कनौजिया, का0 अवधेश कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *