
भरथना, इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम वहारपुरा में दिनेश कुमार सविता पुत्र बटन बाबू सविता के घर व पूरे गांव में मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे उस समय कौतूहल मच गया जब गांव में घूम रहे एक निराश्रित नन्दी “सांड सीढ़ियों के रास्ते से उनकी छत पर चढ़ गया। निराश्रित नन्दी “सांड” के घर मे प्रवेश पर ग्रहस्वामी के बुजुर्ग पिता बटन बाबू सविता ने आवारा नन्दी “सांड को घर मे प्रवेश पर ही रोकने का भरकस प्रयास किया लेकिन जिद्दी नन्दी ने बुजुर्ग को नजर अंदाज करते हुए छत की सीढ़ियों की तरफ रुख कर लिया, और आम रास्ता समझ कर नन्दी सीधे दिनेश सविता की छत पर चढ़ गया।

आपको बतादें दिनेश सविता की छत पर जाने की सीढ़ियां सकरी व घुमावदार होने के बाबजूद नन्दी बड़े आराम से छत पर चढ़ तो गया लेकिन वापस लौटने व उतरने का रास्ता भूल गया। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कौतूहल का माहौल बन गया और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गये।
इसी बीच ग्रहस्वामी दिनेश सविता ने बिना समय बिताए पुलिस व फॉरेस्ट विभाग को सूचना कर मौके पर बुला लिया। जिसपर पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी और बल्लियों की सहायता से पडोस में एक खाली पड़े घर मे करीब तीन घण्टो की कड़ी मशक्कत से नन्दी को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जिसके बाद ग्रहस्वामी सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
संवाददाता- विजयेन्द्र तिमोरी, भरथना इटावा