mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: महिला सुरक्षा की कल्पना करना बेमानी है – नंदिता हुड्डा

बाराबंकी। महिला कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाकर ही भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न का जवाब दिया जा सकता है। प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था के चलते आज अपराधी सरकार पर हावी है जिस प्रदेश में आवाम की सुरक्षा के लिए बनायी गयी पुलिस न सुरक्षित हो वहां महिला सुरक्षा की कल्पना करना बेमानी है। हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

उक्त उद््गार संगठन सृृजन अभियान के तहत पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर महिला कांग्रेस की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी नंदिता हुड््डा ने व्यक्त किये कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी तथा संचालन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शबनम वारिस ने किया।

प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड््डा ने कहा कि आज देश उन लोगों के हाथ में है जिनका देश की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। कांग्रेस पार्टी तथा उसके ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भारत देश की आवाम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़कर देश को आजाद करवाया उसके बाद जिस देश में आजादी के बाद सूई तक नहीं बनती थी, वहां रेल, बैंक, एयरपोर्ट ऐसी सारी जरूरत की चीजें जो जनता के लिये जरूरी थी। उसका इंतजाम कराया लेकिन आज भाजपा की मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित में एक साजिश के तहत सभी प्रतिष्ठानों को बेचने की तैयारी में है। गैस के बढ़ते दामों ने हर घर का रसोई का बजट बिगाड़ दिया। आज सभी महिला कांग्रेस की बहादुर और ऊर्जावान बहनों को घर-घर दस्तक देकर भाजपा सरकार की काली करतूतों से महिलाओं को अवगत कराकर राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बाड्रा के हाथों को मजबूत करके 2022 में प्रदेश कांग्रेस का परचम लहराना है।

उत्तर प्रदेश मध्यजोन की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने देवा महादेवा की पावन सरजमीं पर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड््डा का स्वागत करते हुये कहा कि मध्यजोन के प्रत्येक जिले में महिला संगठन की एक सशक्त टीम जनपद बाराबंकी की महिला कांग्रेस की टीम अपना अलग स्थान रखती है यहां की महिला टीम जनपद पर होने वाले प्रत्येक महिला के उत्पीड़न पर उसके साथ खड़े होकर न्याय दिलाने के काम में कभी पीछे नही हटती है इस संगठन सृृजन अभियान की सफल बैठक के लिये महिला कांग्रेस बाराबंकी बधाई की पात्र है जैसा कि आपके संज्ञान में है आज प्रदेश में कही भी महिला सुरक्षित नहीं है, अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर हमला कर रहे है प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है सरकार का डर अपराधियो के दिल से निकल गया है वो बेखौफ होकर सरकार की व्यवस्था से टकराने का काम कर रहे है ऐसे में हमे अपना संगठन मजबूत बनाकर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिये 2022 में कांग्रेस की सरकार लाना है जिसमें समाज के सभी वर्ग सुरक्षित रह सके।

संगठन सृृजन अभियान के तहत आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक को मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, बन्दना सिंह, शीला मिश्रा, माया चैबे, महासचिव चौधरी सना शेख, आशा मिश्रा, लता दुबे ने सम्बोधित किया तथा नगर महिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, उपाध्यक्ष पिंकी पाण्डेय, मीरा गौतम, माया गौतम, पिंकी शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला शबनम वारिस की अगुवाई में मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी तथा प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड््डा का गगनभेदी नारों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *