
जसवंतनगर(इटावा)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने रविवार को क्षेत्र के अस्त्र शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु क्षेत्र में स्थित अस्त्र-शस्त्र की दुकानों पर पहुंची और उनके अभिलेखों का निरीक्षण किया। बंदूक और कारतूस आदि का स्टॉक भी चेक किया। उनके लाइसेंसों और रिन्यूअल को भी परखा। अस्त्र शस्त्र रखने की व्यवस्था को चेक किया। जमा अस्त्रों का विवरण जाना।
इस दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, एसएसआई विनोद कुमार यादव व पुलिस दल साथ रहा। इस दौरान किसी अस्त्र शस्त्र विक्रेता के यहां फिलहाल कोई अनियमितता पाए जाने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट – संवाद सूत्र जसवंतनगर